रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के विसैधा गाँव में रात 10बजे गाँव के कुछ लोग आये और राजन30 को अपने साथ ले गये।जब पूरी रात राजन नही लौटा तो घर वाले पता करने लेजाने वालो के घर पहूँचे तो पता चला की रात में वै लोग डायल 100 से कही गये है।घबराये घर वाले इधर उधर ढूढ़ने का प्रयास कर ही रहे थे की सूचना मिली की लाश जिला अस्पताल में पड़ी है।जिला अस्पताल पहुँचते ही घर में कोहराम मच गया।वो लाश राजन की ही थी।
मामला तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा राँगी के मजरा बिसैधा थाना तरबगंज जिला गोण्डा का है।जहाँ के निवासी परशुराम सिंह पुत्र स्व.सुखराज सिंह ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया की हमारे लड़के राजन को गाँव के ही रामविलाश पुत्र राधिकाप्रसाद,अवनीश,अंगद,अमन पुत्र रामविलास व प्रिन्स पुत्र अवनीश दिनाँक 30/06/2018को रात 10बजे आये और राजन को अपने साथ लेकर चले गये।जो लगभग एक वर्ष से नौकरी दिलाने के नाम ले जाते थे।जब पूरी रात राजन घर नही लौटा तो आरोपियों के घर सुबह पूछने पहुँचे तो पता चला की राजन को डायल 100की गाड़ी रात में ही ले गयी है। जब इधर उधर ढ़ूढने का प्रयास कर ही रहे थे की सूचना मिली की एक लाश गोण्डा जिला अस्पताल में रखी है।जब अस्पताल पहुँचे तो देखा की राजन इस दुनिया में नही है।और घर में कोहराम मच गया।
जो लोग रात में ले गये थे इन्होने ही राजन को मारकर लाश को जिला अस्पताल भेज दिए।इनके ऊपर मुकदमा पंजीकृत करके कार्यवाही करने की कृपा करे।
प्रभारी थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह ने बताया की एसपी के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।और लाश गोण्डा कोतवाली नगर से ही लिखापढ़ी करके पोस्टमार्टम में भेज दी गयी है।मौत कैसे हुई ये पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही पता चलेगा।वैसे प्रथम द्रटया मौत जहर खाने से हुई मालूम पड़ता है।लेकिन मुकदमा पंजीकृत करके जाँच की जारही है।आरोपियों के घर दबिश जारी है जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरप्तार कर लिया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ