Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्कूल के बच्चों ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉक्टरों को दी बधाई



अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।पूरा देश आज डॉक्टर्स डे के अवसर पर आपने जानने वाले डॉक्टरों को बधाई दे रहा है । वहीं इन सभी से अनजान एक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सीएमओ ऑफिस पहुंच कर उन्हें डॉक्टर्स डे की बधाई दी और कहा डाक्टर हमारी जिंदगी बचाने वाले होते हैं इसलिए आज हम सब उनके आभारी हैं । इतना ही नहीं वात्सल्य स्कूल के बच्चे सीएमओ से लेकर कई डॉक्टरों के चिकित्सालयों पर जा कर उनका आभार व्यक्त किया तथा उन्हें बधाइयां दी । सीएमओ डॉक्टर घनश्याम सिंह ने बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराया तथा उन्हें विभिन्न रोगों के संबंध में जानकारी दी साथ ही उन्हें पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन भी किया । नगर की महिला चिकित्सक व समाजसेवी डॉक्टर कौशल्या गुप्ता को बच्चों ने जब बधाई दी तो उन्होंने बच्चों के परीक्षण के साथ-साथ डॉक्टर के मूल कर्तव्य का पालन करने के लिए शपथ लिया । उन्होंने कहा कि यह नन्हे मुन्ने बच्चे आज हमारे कर्तव्यों की याद दिला रहे हैं  । बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील गुप्ता, डॉ देवेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ प्रांजल त्रिपाठी व डॉ निधि त्रिपाठी ने बच्चों के प्रयास की सराहना की और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए टिप्स दिए, साथ ही विभिन्न रोगों के संबंध में जानकारी भी दी । बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन भी डॉक्टरों द्वारा किया गया । बच्चों के साथ विद्यालय की उपप्रधानाचार्य नेहा कश्यप व शिक्षिका नंदिनी सिंह, संध्या गुप्ता एवं शबनम शेख ने डॉक्टरों को उपहार के रूप में पौधे देकर समाज को एक नई दिशा देने का आग्रह किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे