सरेआम घटी घटना से लोग आहत
खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलन्द हो गए है कि मामूली विवाद पर शहर के प्रतिष्ठित अवंतिका फ़ूडमाल के ओनर को सरेआम गोलियों से भून दिया।महज़ तीन सेकंड में दाग दी 5 गोली,कुछ गोली सीने में लगी तो कुछ इधर-उधर, हमले में घायल आलोक आर्या को जिला अस्पताल ले जाया गया जंहा उनकी हालत को गम्भीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया।
आगे पढ़ें पूरी घटना:
रोज़ की तरह लोग अवंतिका फ़ूडमाल में जमा थे किसे क्या पता था कि मामूली विवाद में बेख़ौफ बदमाश इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे देंगे बीती इतवार की रात तीन बदमाशों ने अवंतिका फ़ूडमाल के ओनर व भाजपा कार्यसमिति के सदस्य आलोक आर्या को एक के बाद एक गोलियों से छलनी कर दिया सरेआम हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई आनन-फानन में लोगो ने घायल आलोक आर्या को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जंहा से उनको इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की शिनाख्त में लग गयी।
घटना के 24 घण्टे के अंदर ही पुलिस ने एक बदमाश को धर-दबोचा:
सरेआम घटी घटना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गयी,घटना की सुबह डीआईजी फैज़ाबाद ओंकार सिंह ने दौरा किया और घटना का खुलाशा किया डीआईजी ने बताया कि फूड मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से अभियुक्तों की पहचान सौरभ सिंह उर्फ छोटू निवासी उमरी थाना अखण्डनगर, रमन सिंह निवासी बहाउद्दीनपुर थाना गोसांईगंज तथा सत्यप्रकाश सिंह उर्फ फूफा निवासी अढ़ैती थाना मोतिगरपुर के रूप में हुई है। इसके आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वीडियो:सीसीटीवी फुटेज
पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के पुलिस टीम का किया था गठन:
डीआईजी ने बताया कि रात में ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। एसपी अमित वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों और मार्गों में जांच और दबिश का काम शुरू किया। इस बीच मुखबिर ने बताया कि घटना में शामिल अभियुक्त सौरभ सिंह उर्फ छोटू घटना में प्रयुक्त वाहन क्वार्पियों से भागने के फिराक में है। इस सूचना के आधार पर कोतवाली नगर एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्त सौरभ सिंह उर्फ छोटू निवासी उमरी थाना अखण्डनगर को टेढुई मोड़ पर स्कार्पियों संख्या यूपी 32 एचएस 9977 के साथ सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि फरार दोनों अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ