डॉ ओपी भारती
वजीरगंज,गोंडा।स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के गढ़ी में छापेमारी कर 35 लीटर अवैध शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अवैध शराब निर्माण के लिए बनी 2 भट्ठियां एव लहन नष्ट किया। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राम दरश यादव, चंद्रशेखर सिंह, आदि जब मौके पर पहुँचे तो गढ़ी गांव में सुनसान स्थान पर दो भठ्ठियों पर अवैध शराब बनाई जा रही थी। पुलिस को देख कर दो लोग भागने लगे जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों ने अपना नाम राजकुमार सोनकर, व राजेश यादव निवासी गढ़ी बताया। पुलिस ने 35 लीटर कच्ची शराब व बर्तन शील कर आरोपियों को जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ