खुर्शीद खान
सुल्तानपुर,लम्भुआ।खेत मे पशुओं के लिए चारा काटते समय ऊपर से गया 11 हजार बोल्ट का तार गिर जाने से विवाहिता बुरी तरह झुलस गई थी।जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।थाना क्षेत्र के गांव चौकिया निवासी रामसुंदर की पत्नी ज्ञानमती शनिवार की सुबह खेत मे चार काट रही थी ,ऊपर से गये 11 हजार वॉल्ट का तार गिर जाने से बुरी तरह झुलस गई,जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरन मौत हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ