गोंडा: संचार मंत्री मनोज सिन्हा, गोंडा के वर्तमान सांसद कुँअर कीर्तिवर्धन सिंह, एवं सभी संस्थानों के कर्मचारी नेताओं के अथक प्रयास से आई टी आई लिमिटेड के इतिहास में एक पन्ना और जोड़ते हुए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवराम सिंह एवं महामंत्री नदीम अफसर जाफरी का स्वागत मनकापुर के स्टेशन पर किया गया।
आपको बताते चले कि आई टी आई लिमिटेड के कर्मियों की रिटायर उम्र 58 वर्ष थी जो अब बढ़कर 60 वर्ष कर दी गयी है इतनी बड़ी सौगात मिलने की वजह से पूरे संचार विहार मनकापुर के अलावा आई टी आई की सभी इकाइयों रायबरेली, नैनी , बंगलौर, पालघाट, यहां तक कि श्रीनगर में खुशी का माहौल व्याप्त है। आनन्द विहार से चलने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस जैसे ही मनकापुर स्टेशन पर पहुंची आईटीआई कर्मियों ने अध्यक्ष शिवराम सिंह एवं महामंत्री नदीम अफसर जाफरी को बुके प्रदान कर, फूलों की माला पहनाकर और फूलों की वर्षा करते हुए जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत प्रमुख रूप से कर्मचारी संघ के संयुक्त मंत्री राम सजन, संगठन मंत्री संजय सिंह, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप, संजय पांडये, कार्यकारिणी सदस्य उमेश चन्द्र, गुरूबक्स, सुनील कुमार, जगदीश प्रसाद, गीता गुप्ता के अलावा सैकड़ों की संख्या में आये कर्मियों ने किया। राम लखन वर्मा ने बताया कि उपस्थित आई टी आई कर्मियों ने शिवराम सिंह, नदीम अफसर जाफरी , राजा भैया कीर्तिवर्धन सिंह, संचार मंत्री मनोज सिन्हा जिंदाबाद के जोरदार नारों से पूरा मनकापुर स्टेशन गूंज गया।
आई टीआई पहुँचने पर आईटीआई के मुख्य द्वार पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि आई टी आई लिमिटेड के इकाई प्रमुख राजीव सेठ, मानव संसाधन प्रमुख वाई एस चौहान, उप महाप्रबंधक दिलीप शर्मा, एम के दास, आलोक गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, जे के श्रीवास्तव, भूतपूर्व अध्यक्ष यू पी सिंह, संस्थान की श्रमदेवियोँ ने अध्यक्ष शिवराम सिंह, जेएएफ के अध्यक्ष एवं कर्मचारी संघ के महामंत्री नदीम अफसर जाफरी को बुके देकर तथा संस्थान के कर्मियों ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। उपस्थित सभी कर्मचारियों को अध्यक्ष, महामंत्री एवं मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी खुश रहें और हमारे संस्थान का भविष्य बहुत ही उज्ज्वल होने वाला है और भविष्य में हम सभी को अभी बहुत कुछ हासिल करना है इसमें कोई कसर नही छोड़ेंगे। अंत मे सभी कर्मचारियों ने मिठाई खाते हुए एक दूसरे को बधाई दी। संचालन रमाशंकर वर्मा ने किया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ