Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्कूल पढने गयी छात्रा का रेलवे ट्रेक पर मिला शव

गोण्डा: स्कूल पढने गयी हाई स्कूल की13वर्षीय छात्रा ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है।
    











मनकापुर कोतवाली क्षेत्र ग्राम मछली बाजार के मजरे राजासाहबपुरवा गांव निवासी घिराऊ लाल मौर्या की पुत्री विंदवासनी उम्र13वर्ष लगभग जो मछलीबाजार में स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा दस की छात्रा थी और बीते शुक्रवार के सुबह घर से स्कूल के लिय निकली और देर शाम घर वापस न आने पर परिजनो ने  खोज-बीन किया गया।परन्तु छात्रा का कही पता नही चला।शनिवार को स्कूली छात्रा का शव मनकापुर-गोण्डा रेल खंड पर स्थित समपार संख्या 246 स्पेशल से 1500मीटर दूर रेलवे के  डाउन ट्रैक पर क्षतिं-विक्षित आवस्था में मिला।











शव के पास मिले स्कूली बैग में रखे परिचय पत्र से शिनाख्त हुई।सूचना पाकर पहुंची मनकापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आस-पास लोगो से पूछ ताछ करने पर पता चला कि रात्रि ग्यारह बजे अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने पर छात्रा की मौत हो गयी। प्रभारी कोतवाल गोरख सरोज ने बताया कि परिजन के अनुसार छात्रा का मानसिक रुप से ठीक नही थी।पीयम रिर्पोट आने पर मामला स्पष्ट हो सकेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे