शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । ब्रह्मदेव समाज द्वारा समूचे जनपद मैं चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को सुबह नगर स्थित शहीद उद्यान पर मुख्य राजस्व अधिकारी शिव पूजन के संग संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र नारायण तिवारी व अन्य सदस्यों के साथ पौधरोपण किया गया ! बता दें कि संगठन द्वारा विगत 25 जुलाई से जिले में पौधरोपण का कार्यक्रम निरंतर जारी है जो शनिवार तक लगभग 15 सौ पौधरोपण किए जा चुके हैं ! शनिवार को शहीद उद्यान में पौधरोपण के दौरान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद मुख्य राजस्व अधिकारी शिवपूजन ने वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष साक्षात देव स्वरूप हैं । इनकी अनदेखी करने से मानव का जीवन खतरे में पड़ जाएगा इसलिए जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का कार्य किया जाना नितांत आवश्यक है ! इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष पं0 सत्येन्द्र नारायण तिवारी एडवोकेट ने कहा कि पूरे जिले में तहसील , ब्लॉक व नगर इकाई के माध्यम से 10000 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया है । इसमें नगर के प्रमुख स्थानों को शामिल करते हुए 500 वृक्ष लगाया जाएगा । उक्त अवसर पर मौजूद प्रमुख व्यवसायी अनिल कुमार खंडेलवाल ने ब्रह्मदेव समाज के साथ पूरा व्यापारी समाज मिलकर शहर में पौधरोपण करने का संकल्प लिया ! अंत में जिला प्रवक्ता जयप्रकाश मिश्र ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया । इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व प्रबंधक सतीश कुमार सिंह , अशोक कुमार एडवोकेट ,अतुल सिंह एडवोकेट ,आनंद कुमार, अभिषेक तिवारी एडवोकेट, रविंद्र पाण्डेय , मिथिलेश सिंह ,बैजनाथ ,अनिल कुमार , डी0 पी0 तिवारी , मिहिर पाण्डेय , विजय सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ