अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। विकासखंड सदर के ग्राम सभा सिरसिया में निर्मित प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय को सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा ने गोद ले लिया है । विद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गोद लेने की घोषणा की ।
शिक्षा विभाग, वन विभाग, पूर्ति विभाग तथा पंचायत राज विभाग द्वारा आयोजित संयुक्त कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए । सांसद श्रावस्ती ने विद्यालय परिसर में नीम का पौधा लगाकर वृक्षारोपण की शुरुआत की । ग्राम स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को एक लाख 20 हजार रुपये का चेक वितरित किए ।
उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन वितरित किया तथा सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क विद्युत कनेक्शन के किट वितरित किए । सांसद के इस प्रयास की ग्रामीणों द्वारा सराहना की गई । लोगों का मानना है कि विद्यालय सांसद द्वारा गोद लिए जाने के बाद अब और अच्छी सुधार होगी । सांसद ने विद्यालय के बच्चों को ड्रेस तथा स्कूल बैग वितरित किए साथ ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण के लिए आए कंप्यूटर यूनिट का फीता काटकर शुभारंभ किया । सांसद ने अपने संबोधन में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की और उन्होंने उपस्थित लोगों से योजनाओं का लाभ लेने का अनुरोध भी किया ।
उन्होंने अपने संबोधन में लोगों से अपील की कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान से जुड़ें और घर में शौचालय का निर्माण करा कर उसका उपयोग अवश्य करें तथा अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें । शिक्षित व स्वक्ष समाज से ही स्वच्छ व स्वस्थ भारत का निर्माण संभव हो सकता है । कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता विनय त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, आकाश पांडे, शिक्षक नेता ज्ञानसागर पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिहर प्रसाद, कुआनो रेंज अधिकारी मदन मोहन मिश्रा, प्रभारी वन अधिकारी, परियोजना निदेशक तथा प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी के अलावा शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी गणमान्य नागरिक विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं तथा बच्चे मौजूद थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ