Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती पुलिस ने मुड़भेड़ में इनामी बदमाश को मार गिराया


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । बस्ती पुलिस ने मुड़भेड़ में एक बदमाश को मार गिराया जबकि उसका दूसरा साथी गम्भीर रूप से घायल हुआ है। लालगंज थाना इलाके के भररोहिया में हुए दिनदहाड़े हुए मुडभेड़ की सूचना मिलते ही बड़े अफसर भी मौके पर पहुंच गए। जिले की पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश इलाके में घूम रहे है किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। सूचना पर जिले की पुलिस ने सभी स्थानों पर जांच शुरू करदी। इसी बीच लालगंज थाना इलाके की पुलिस वाहनों की जांच में जुटी थी कि दो बदमाश फायरिंग करते हुए खेतो में भागने लगे इधर पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया और जबावी फायरिंग शुरू कर दी जिसमे एक बदमाश घायल हो गया जिसकी अस्पताल में मौत हो गयी। मुड़भेड़ में क्राइम ब्रांच टीम का एक सिपाही अमित पाठक भी बदमाशों की गोली से घायल हो गया जिसका इलाज जिला अस्पताल के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है । फायरिग के दौरान दूसरा बदमाश नजदीक के गन्ने की खेत मे छिप गया जिसकी की तलाश में पुलिस काम्बिंग कर रही है। पुलिस को इन बदमाशों के बारे में जो सूचना मिली है उसके अनुसार तीन दिन पहले कानपुर में ओला गाड़ी से अस्सी हजार की लूट में ये दोनों शामिल थे जिन पर 55 पचास हजार का इनाम भी घोषित था।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे