Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रभारी मंत्री ने किया बाढ़ के तैयारी की समीक्षा बैठक


अखिलेश्वर तिवारी 

बलरामपुर ।। उत्तर प्रदेश शासन में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री तथा जनपद बलरामपुर के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने आज जिला मुख्यालय पर पहुंचकर बाढ़ से पूर्व किए गए तैयारी का जायजा लिया उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से बाढ़ की तैयारी की समीक्षा की और अस्पष्ट निर्देश जारी किया कि बाढ़ की आपदा के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी । 















मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट निर्देश है की बाढ़ प्रभावित जनपदों में बाढ़ से पूर्व ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं । इसलिए बाढ़ से पूर्व ही सभी तैयारियां पूरी करनी आवश्यक है । उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की जनपद बलरामपुर बाढ़ प्रभावित जिलों में से एक है और गत वर्ष आई भीषण बाढ़ में बलरामपुर के लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा था । गत वर्ष बाढ़ से पूर्व तैयारियां नहीं की गई थी ।










 भाजपा की सरकार योगी जी के नेतृत्व में नई नई बनी थी और योगी जी ने स्वयं बलरामपुर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया था और उसी समय निर्देश दिया था कि  अगले वर्ष बाढ़ से पूर्व ही सारी तैयारियां कर ली जाएं । उन्हीं के निर्देश के अनुक्रम में इस वर्ष जिले के 90 ग्राम पंचायतों को ग्राम निधि से एक एक नाव खरीदारी कराए गए हैं ।
जिला प्रशासन के पास उपलब्ध नाव के अलावा एनडीआरएफ की टीम पहले बुला लिया गया है । साथ ही पीएसी कि फ्लड यूनिट भी जिले में कैंप कर रही है । उन्होंने कहा कि अभी जिले की प्रमुख नदी राप्ती खतरे के निशान से काफी नीचे है फिर भी हम किसी भी आपदा से निपटने के लिए अपने आपको तैयार कर चुके हैं ।












 जिला प्रशासन पूरी तैयारी कर चुका है । यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बाढ़ के समय में जो क्षेत्र पूरी तरह कट जाते हैं वहां पर आवश्यक वस्तुओं का भंडारण पहले से सुनिश्चित करा लिया जाए जैसे की खाने पीने की वस्तुएं पशुओं के लिए चारा वहां पहले से मौजूद होने चाहिए ताकि संपर्क कटने के बाद कोई समस्या उत्पन्न ना होने पाए । बाढ़ राहत के समय वितरित किए जाने वाले 16 सामग्रियों वाले पैकेट की पर्याप्त व्यवस्था समय से कराए जाने का निर्देश दिए गए हैं । समीक्षा बैठक के दौरान सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्र, विधायक सदर पलटू राम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक गैसड़ी शैलेश सिंह शैलू , विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह वाह बृजेंद्र तिवारी के अलावा तमाम जिला स्तरीय अधिकारी तथा भाजपा के जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे