Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

औषधि है इसलिए हर घर में होना चाहिए तुलसी : डॉ नवीन योगी


सुनील उपाध्याय 
 बस्ती । औषधीय दिवस के उपलक्ष्य में तुलसी पूजन किया। वहीं गांधीनगर आर्य समाज  मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने मंदिर में भजन कीर्तन कर औषधि दिवस मनाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय योग प्रशिक्षण संस्थान  के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नवीन योगी ने कथा का वचन करते हुए तुलसी के महत्व को बताया कि प्राचीन काल में तुलसी से अन्य प्रकार के रोगों के उपचार किए जाते थे। वर्तमान में भी तुलसी से विभिन्न प्रकार के रोगों को दूर करने की आयुर्वेदिक औषद्यि के रूप में उपयोग किया जाता है। इसलिए हर घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए, जो औषद्यि के रूप में सभी से प्रकार लाभदायक है। साथ ही आसपास के पर्यावरण को शुद्ध रखने का कार्य करता है। इसके साथ-साथ औषधियों के पौधे वितरण कराए गए। कार्यक्रम में डॉक्टर सौरभ तुलस्यान ,अनुराग शुक्ला, गरुड़ध्वज पांडे , चंद्र प्रकाश चौधरी, नवल किशोर चौधरी दिलीप पांडेय, विश्वनाथ शर्मा, निर्मला श्रीवास्तव, धर्मेंद्र योग प्रचारक,सुभाष चंद्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे