Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुरानी पेंशन नीति बहाली को लेकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी बड़ी चेतावनी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । देश भर के शिक्षकों के सामने यह बड़ा लक्ष्य है कि अपनी एकजुटता की ताकत से पुरानी पेंशन नीति को बहाल कराया जाय। इस दिशा में चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन चल रहा है। यदि केन्द्र सरकार ने समय रहते पुरानी पेंशन नीति को बहाल न किया तो बोध गया में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद आगामी नवम्बर माह से नई दिल्ली के रामलीला मैंदान में अनिश्चतकालीन धरना शुरू किया जायेगा। यह विचार अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नव निर्वाचित राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्र ने व्यक्त किया। वे शनिवार को निर्वाचन के बाद अपने गृह जनपद महराजगंज जा रहे थे। शिक्षकों ने संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में बड़े बन के निकट उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। 









शिक्षकांे को आन्दोलन के भावी रणनीति की जानकारी देते हुये संजय मिश्र ने  कहा कि पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिये हर स्तर पर जागरूकता के साथ निर्णायक आन्दोलन की जरूरत है। इसके लिये सांसदों, जन प्रतिनिधियों का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा जाय। 











संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि रविवार को दिन में 1.30 बजे डाक बंगले पर पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग को लेकर सांसद हरीश द्विवेदी का घेराव किया जायेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री और नेता विपक्ष को शिक्षकों की ओर से पोस्टकार्ड भेजकर पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की नीति बनाया जायेगा। 









राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्र का स्वागत करने वालों में राघवेन्द्र सिंह, अभिषेक उपाध्याय, चन्द्रभान चौरसिया, शैल शुक्ल, राजकुमार सिंह, ओम प्रकाश, विजय वर्मा, कन्हैयालाल भारती, अखिलेश यादव, जर्नादन शुक्ल, अशोक पाण्डेय, कन्हैया यादव, धर्मेन्द्र गौड़, अखिलेश चौधरी आदि शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे