Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी




डॉ ओपी भारती 
गोंडा :वजीरगंज पुलिस ने  विभिन्न गांवों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।  उनकी निशानदेही पर चोरी किए गये तमाम सामान बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है ।











      प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार के मुताबिक उपनिरीक्षक जीतेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ नियमित गश्त पर थे । दुर्जनपुरघाट कस्बे पर पहुंचने पर मुखबिर ने सूचना दी कि तीन लोग संदिग्ध अवस्था में खड़े कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे हैं । पुलिस के मौके पर पहुंचने पर संदिग्धों ने भागने की कोशिश की ।









 जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया । वहीं पूछताछ में पकड़े गये लोगों ने अपना नाम राजा सिंह उर्फ राजेश सिंह  व राकेश निवासीगण बनगांव थाना तरबगंज तथा छोटकऊ सिंह निवासी चौखरिया थाना नवाबगंज बताते हुए वजीरगंज व नवाबगंज की विभिन्न चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया । आरोपियों की निशान देही पर     सोने - चांदी के कई आभूषण 2 मोबाइल , दो एल ई डी टीबी आदि भी बरामद किया । पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया । पुलिस टीम में राम दरश यादव अंकुर वर्मा , प्रतीक पाण्डेय , अरुणकुमार यादव , सुभाषचंद्र सिंह , संदीप कुमार , विनीत यादव , श्रवण कुमार व हृदय नरायण दीक्षित शामिल रहे ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे