डॉ ओपी भारती
गोंडा :- पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश ने क्षेत्र के विभिन्न कस्बों एंव ग्रामपंचायतों की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है । कीचड़ से भरा हाईवे व तालाब बनी सड़के दुर्घटना का कारण बन रही हैं ।
वजीरगंज कस्बे में थाने से लेकर झिलाही मोड़ तक जल भराव की ऐसी दशा है कि पैदल एवं साइकिल से चलना जोखिम भरा है वहीं बाइक से चलना कम खतरनाक नहीं है । सड़क पर तेज गति से गुजरती ट्रक एवं अन्य बड़ी गाड़ियों के पहिए से छिटकती गिट्टियां और कीचड़ राहगीरों के लिए आफत बनी हुई है ।
सड़क की इस दुर्दशा की देन पटरी एवं स्थानीय दुकानदार हैं । जिन्होने सड़क के पानी को निकलने के लिए बनाई गई नाली को पाट रखा है । जिससे पानी जमा रहने से सड़क भी टूट रही है । जिले के जिम्मेदार अधिकारी भी इसी मार्ग से आते जाते हैं , किन्तु सड़क की दुर्दशा उन्हे नहीं दिखती ।यही दशा कस्बों को जोड़ने वाली लिंक मार्गों की है । जिस पर राहगीरों का चलना मुश्किल हो रहा है । वहीं ग्रामपंचायतों की दशा अत्यंत दयनीय है । सरकार स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है , लेकिन समय रहते इनकी उचित देखभाल न होने के कारण क्षेत्र तथा कस्बावासियों एवं राहगीरों के परेशानी का शबब बना हुआ है । इस बाबत एडीओ पंचायत घनश्याम पाण्डेय ने बताया कि वजीरगंज कस्बे में कोई सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है । पटरी दुकानदारों के खिलाफ लोकनिर्माण विभाग को कार्रवाई करना चाहिए , वहीं ग्रामपंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाए जाने की बात कही ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ