सुनील उपाध्याय
बस्ती : दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासनी महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी व मारने पीटने की धमकी देने का आरोप लगाया है मुकामी पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है । दुबौलिया पुलिस को दिये शिकायती प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाया है कि सूदीपुर गांव निवासी डब्बू सिंह एक अगस्त की रात करीब दस बजे मेरे घर मे घुस कर मेरे साथ जबरदस्ती छेड़खानी करने लगे गुहार लगाने पर मारने पीटने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये। मुकामी पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 354ए , 452, 504 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ