Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाजवादी पार्टी युवजन सभा ने कांवरियां में बांटे वस्त्र




सुनील उपाध्याय 
बस्ती। श्रावण मास में कांवरियों भक्तों में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सदस्य गौतम यादव द्वारा रविवार को मालवीय रोड स्थित एक मैरेज हाल में 800 से अधिक कांवरियां वस्त्र का वितरण किया गया। 











सपा के वरिष्ठ नेता लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी बृजकिशोर सिंह ‘डिम्पल’ ने कहा कि गौतम यादव द्वारा प्रतिवर्ष यह आयोजन करना सराहनीय है। कहा कि अनेक लोग आर्थिक अभाव के कारण कावरियां मेले में शामिल नहीं हो पाते और उनकी इच्छायें मन में ही रह जाती है ऐसे में यह पहल सराहनीय है।









सयुस नेता गौतम यादव ने कहा कि कांवरियों भक्तों में वस्त्र वितरण करने से उन्हें आत्मिक प्रसन्नता होती है। सृजन के इस पर्व पर बिना किसी भेदभाव के जो भी कावरियां भक्त आते हैं उन्हें वस्त्र उपलब्ध कराया जाता है। भगवान शिव की अपार कृपा से ही यह संभव हो पा रहा है।








कांवरियां भक्तों में वस्त्र वितरण के दौरान के.के. गुप्ता, नगर अध्यक्ष शिव्लू पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य राम प्रकाश सिंह, सचिन श्रीवास्तव, विशाल यादव, मनोज श्रीवास्तव, विवेक चौधरी, विशाल कसौधन, अन्नू यादव, सुजीत यादव, दीपू आर्या, बब्लू गुप्ता, जसवंत श्रीवास्तव, शैलेष यादव, छोटे यादव, श्याम यादव, राजेश गुप्ता, राजकुमार यादव, फास्टर, गणेश यादव, अभिषेक पाण्डेय, प्रिन्स, आनन्द, जय गणेश, अभिषेक गुप्ता, लोकेश यादव, अजय यादव, गुुड्डू यादव के साथ ही सपा के अनेक नेताओं, स्थानीय नागरिकों ने योगदान दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे