Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जातिगत आरक्षण, एस.सी.एस.टी. एक्ट को लेकर प्रदर्शन 7 को


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । पदोन्नति में जातिगत आरक्षण और एस.सी.एस.टी.एक्ट समाप्त किये जाने, शुल्क प्रतिपूर्ति कटौती वापस लिये जाने की मांग को लेकर सवर्ण लिबरेशन फ्रण्ट द्वारा आगामी 7 अगस्त को आयोजित विशाल जुलूस, धरना प्रदर्शन हेतु निरन्तर जागरूकता अभियान जारी है। 










एसएलएफ संयोजक दीनदयाल त्रिपाठी ने बताया कि 7 अगस्त को रोडवेज तिराहे पर लोग एकत्र होंगे और पदोन्नति में जातिगत आरक्षण और एस.सी.एस.टी.एक्ट समाप्त किये जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर  ज्ञापन दिया जायेगा। इसके साथ ही बस्ती सदर विकास खण्ड के सुपेलवा के ग्राम प्रधान अवनीश सिंह समेत 3 लोगों के विरूद्ध फर्जी एस.सी.एस.टी. एक्ट के तहत परिवाद की जांच कराकर उसे वापस लिये जाने की मांग किया जायेगा। 










बताया कि विशाल जुलूस, धरना प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु राष्ट्रवादी पार्टी (भारत) के कैलाशनाथ शर्मा, सवर्ण सेना के अभयदेव शुक्ल के साथ ही एस.एल.एफ. के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा सघन सम्पर्क किया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे