Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चोरी गई सात बाइकें बरामद, दो शातिर पुलिस के हत्थें चढ़े


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़: कोतवाली लालगंज पुलिस ने अंर्तजनपदीय बाइकर्स गैंग को ही न केवल दबोचने में कामयाबी हासिल की है। बल्कि पुलिस ने सरगना समेत आधा दर्जन से अधिक चोरी गई बाइकों को भी बरामद कर अब तक की सबसे बड़ी पुलिसिया कामयाबी हासिल कर ली है। 


















एसपी देवनिरंजन वर्मा के जिले में ताबड़तोड़ चलाये जा रहे क्राइम क्रन्ट्रोल अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने बीती शनिवार को दौरान वाहन चेंकिग करीब साढे़ सात बजे कोतवाली के रायपुर तियाई चैराहे पर एक ही बाइक पर तीन युवकों को देखा तो उन्हें रूकने का इसारा किया। पुलिस के टार्च की रोशनी पड़ते ही तीनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। इतने में पुलिसकर्मियों ने बाइक समेत दो युवकों को दबोच लिया। जबकि तीसरा युवक पीछे से कूदकर भाग निकला। 

















पुलिस ने जब पकड़े गये युवकों से बाइक की कागजात के बारे में जानकारी मांगी तो दोनो युवक आना-कानी करने लगे। पुलिसिया पूछताछ में पकड़े गये एक युवक की सिनाख्त कोतवाली के ही अर्जुनपुर निवासी अशोक यादव के पुत्र विजय यादव के रूप में हुई । जबकि दूसरा युवक भी कोतवाली के ही रानीगंज कैथौला के अफजल का बेटा शमीम निकला। पुलिस शिकंजे में लिये गये दोनो युवकों को कोतवाली ले आई।

















 यहां पर कड़ी पूछताछ के दौरान दोनो युवक बाइकर्स गैंग के शातिर बदमाश निकले। बदमाशों के द्वारा यह कबूल किये जाने पर कि उनके पास चोरी की गयी आधा दर्जन बाइकें रखी हुई हैं। जिसे बीती शनिवार की रात यह लोग अफजल के हाथ बेचना चाहते थे। युवकों की शिनाख्त पर पुलिस ने इनके बतायें गये स्थान से आधा दर्जन चोरी गई बाइकें बरामद कर ली। जबकि तीसरे शातिर बाइक चोर अफजल को लेकर पुलिस की टीम खोजबीन में जुटी हुई है। कोतवाली पुलिस की सफलता पर रविवार को स्थानीय कोतवाली मुख्यालय पर दौरान प्रेस वार्ता सीओ ओपी द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी प्रतापगढ़ समेत आस-पास के जिलों में भी बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे है, वही विजय यादव के खिलाफ पड़ोसी जिले रायबरेली के सलोन थाना में भी चोरी के मुकदमें है। यही नही शातिर विजय रायबरेली का गैंगेस्टर का भी आरोपी है।










 पुलिस टीम में शामिल कोतवाल अंगद राय तथा एसएसआई कृपाशंकर राय व उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं उपनिरीक्षक राज बहादुर यादव के साथ रानीगंज कैथौला चैकी प्रभारी हरीश तिवारी व का. विशाल कुमार व का.  विनोद सोनकर एवं का. विनय कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला ने एसपी की ओर पुरस्कृत किये जाने की भी बात कही है। एसपी ने भी सफलता पर कोतवाली की पीठ थपथपाई  है। वही सीओ ओपी द्विवेदी ने बताया कि कोतवाली पुलिस की कामयाबी को लेकर अभी सर्किल में बाइक चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस नेटवर्क को और तेज बनाया जायेगा। पुलिस ने दोनो पकड़े गये बदमाशों को रविवार को चोरी तथा वाहन बरामदगी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे