Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उतरौला पुलिस को मिली बड़ी सफलता




अखिलेश्वर तिवारी 

बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के कोतवाली उतरौला पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब 18 अप्रैल की रात मोबाइल की दुकान में हुई चोरी के सामान सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया । बरामद सामान को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है ।










                   पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर बुजुर्ग निवासी बालकराम की तहरीर पर 19 अप्रैल को मोबाइल की दुकान में चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना उप निरीक्षक सुरेश सिंह को सौंपी गई थी । यह मोबाइल की दुकान पिपरा गांव के पास संचालित की जा रही थी और रात में ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखा गया लैपटॉप मोबाइल तथा अन्य सामान चोर उठा ले गए थे ।














 विवेचना अधिकारी सुरेश सिंह ने अपने सहयोगी उप निरीक्षक गुरुसेन सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद व नवरत्न वर्मा के साथ अभियान के दौरान चोरी में संलिप्त अभियुक्त धर्मराज निषाद तथा श्याम लाल वर्मा जो अल्लीपुर बुजुर्ग गांव के ही निवासी हैं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । अभियुक्तों के निशानदेही पर एक अदद लैपटॉप, एक कैमरा, 31 अदद मोबाइल फोन, एक स्पीकर, एक नेट सेटर तथा एक टीवी कनेक्टर भी बरामद किया गया है । 











पुलिस टीम की इस सफल उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की ओर से नगद पुरस्कार के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र दिए जाने की घोषणा की गई है । गिरफ्तार चोरों को जेल भेज कर बरामद सामान को सीज कर दिया गया है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे