अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। भारतीय जनता पार्टी की बैठक अटल भवन भाजपा कार्यालय तुलसी पार्क में संपन्न हुई । बैठक मे वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत बूथ कमेटियो बूथ समितियों के गठन सेक्टर प्रभारी सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रवासी के गठन के साथ-साथ 15 अगस्त को बूथ स्तर पर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए मंडलवार बैठकर तय की गई । बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है जिस वातावरण में हम सांस लेते हैं वह शुद्ध होना चाहिए । वृक्ष लगाना अमृत के समान है । पार्टी जहां सर्व धर्म समभाव सबका साथ सबका विकास कर रही है वहीं जन कल्याणकारी कारी योजनाएं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है । पार्टी ने निर्णय लिया है कि व्यापक स्तर पर बूथ वार वृक्षारोपण किया जाए । आप सभी से अनुरोध है वृहद रूप से बूथों पर वृक्षारोपण करें ।
उन्होने पार्टी के तमाम कार्यक्रमों पर व्यापक चर्चा की । सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान में हर संभव प्रयास करेंगे जो भी आवश्यकताएं होंगी पूर्ण कराई जाएगी । वृक्षारोपण के पुनीत कार्य इसमें तन मन धन से लगा जाएगा ।
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने पूर्व में भी पार्टी द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाए गए जिसमें पूर्ण लगन और निष्ठा के साथ हमारे कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया । इस कार्यक्रम को भी बड़ी ही सफलता के साथ संपन्न कराया जाएगा । जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की मंडलों में कार्यशालाएं एवं सम्मेलन होंगे तथा वोटर लिस्ट की भी समीक्षा की जा रही है । सदस्यता अभियान भी चलाना है इसके लिए सदस्यता के लिए नया टोल फ्री नंबर 18002661001 भी जारी किया गया है ।
उन्होंने कहा कि नई सदस्यता करानी है और पुराने सदस्यता का सत्यापन भी कराना है । सोशल मीडिया के हर गांव में एक व्यक्ति का चयन करना है ।उन्होने मंडल स्तर पर तमाम कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए सफल बनाने की अपील की । बैठक का संचालन करते हुए डॉ अजय सिंह पिंकू ने कार्यक्रमों की व्यापक चर्चा करते हुए मंडलों की बैठक की तिथियां व स्थान तय किया । बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू वृक्षारोपण अभियान के प्रभारी प्रदीप सिंह, पूर्व चेयरमैन अनूप चंद गुप्ता, रामकरण मिश्रा, जिला महामंत्री विनय प्रकाश त्रिपाठी, जगदंबा प्रसाद सोनकर, विजय श्रीवास्तव, जिला विस्तारक जगतपाल यादव , मोतीलाल जायसवाल, बृजेंद्र तिवारी, हरिश्चंद्र गोयल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयोजक अपूर्व प्रताप सिंह, विजय सिंह, हरीश चंद गोयल, शिव प्रसाद यादव, पवन शुक्ला, वरुण सिंह मोनू , शैलेंद्र सिंह, सेक्टर प्रभारी सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रवासी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री आज कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ