शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़: कोतवाली लालगंज क्षेत्र के पूरे मठहा गांव में आरोपियों ने महिला की घर में घुसकर पिटाई कर दी। एसपी की फटकार पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात दर्जन भर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विरोध जताने पर आरोपियों ने पीड़िता के घर तोड़ फोड़ की वारदात को अंजाम दिया। गांव के ओम प्रकाश पाण्डेय की पत्नी विद्या पाण्डेय ने दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती 21 जुलाई को शाम सवां चार बजे वह घर में मौजूद थी । इसी समय रंजिशन गांव के संतोष कुमार पाण्डेय तथा मोहित समेत दस अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। जांन बचाने के लिए जब वह घर में घुस गई तो आरोपियों ने उसके घर में घुस कर भी मारपीट की । शोर मचाने पर आरोपियों ने पीड़िता के घर में रखे गृहस्थी सामानों व खा़द्यान्न सामग्री को भी नष्ट कर दिया। आखिर एसपी की फटकर पर कोतवाली पुलिस ने बीती शनिवार की देर रात संतोष कुमार समेत एक नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ