अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित हनुमान गढ़ी मन्दिर परिसर में बलरामपुर संयुक्त विकास मंच की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी । मुख्य अतिथि समाज सेवी विनीता सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि इटावा के रमेश चंद्र यादव व डा0 माधवराज द्विवेदी एवं राज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट थे । सभाध्यक्ष आजाद सिंह उर्फ छोटे भैया का हरिकांत मिश्र एवं आर्यव्रत त्रिपाठी ने ओम पट्ट पहनाकर स्वागत किया और सूक्ष्म यज्ञ के साथ बैठक आरम्भ हुई ।
संयोजक अशोक कुमार तिवारी ने वीर रस की कविता उठो जिले के मेरे साथियो समय पुकार रहा है में जिले की समस्याओ को प्रस्तुत किया । जिले की प्रमुख समस्याओं में रिंग रोड एवं बाई पास, सभी सड़को की डिपों पर पुल , झारखंडी को डी स्तर का स्टेशन बनाकर सभी ट्रेनो का ठहराव, बीटीसी का बलरामपुर डायट मे प्रशिक्षण , एमएलके को विश्वविद्यालय बनाना, गौरा चौराहा को ब्लाक तथा शिपुरा को तहसील बनाने सहित 31 समस्याए प्रमुख है ।
सभा ने सर्वसम्मति से महाराजा बलरामपुर को मंच का संरक्षक बनाने एवं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को जबर्दस्त प्रदर्शन के साथ जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मांग पत्र भेजने का निर्णय लिया गया तथा जनपद के चारो विधायको व स्थानीय सांसद को भी खुले मंच पर आमंत्रित कर मांग पत्र देने का निर्णय लिया गया । बैठक को विनीता सिंह यादव, रमेश चंद्र यादव , राम जी आर्य , संजय शुक्ला, डा0 माधवराज द्विवेदी , डा0 तुलशीष दुबे ,स्वर्णलता श्रीवास्तव , राधेश्याम मिश्र , सत्य प्रकाश शुक्ल सहित कई अन्य वक्ताओ ने भी सम्बोधित किया । बैठक में जनपद के आर्य वीर दल एवं पैगाम संस्था के साथ 15 संगठनो के प्रतिनिधियो ने जिले के कोने कोने से आकर भाग लिया ।। बैठक के अन्त मे पूर्व कमिशनर व आर्य वीर दल के संरक्षक उत्सवानंद मिश्र की पत्नी के स्वास्थ्य लाभ के लिये महामृतुंजय मन्त्र का जाप किया गया तथा महाराजा बलरामपुर धर्मेंद्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देकर शान्ति पाठ के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ