Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या से चोरी हुई पिस्टल बरामद, आरोपी गिरफ्तार



वासुदेव यादव
अयोध्या, फ़ैजाबाद :   राम नगरी अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के राधा कृष्ण मन्दिर तुलसीघाट में मृतुन्जय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के कमरे से चुराई गयी .22 की पिस्टल रायगंज व नयाघाट चैकी पुलिस ने बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।












सरयू नदी तीरे के राधा कृष्ण मन्दिर में मुन्ना सिंह निवास करते हैं 27/28 की रात्रि में जब वह मन्दिर से बाहर थे तो कमरे की आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी .22 की पिस्टल जिसमें 8 राउंड लोड था। रहस्यमय ढंग से चुरा लिया गया। इस मामले में मुन्ना सिंह ने अयोध्या कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर रायगंज व नयाघाट पुलिस चैकी की संयुक्त टीम ने रविवार को बालूघाट से चुराई गयी पिस्टल मय कारतूस भोले यादव पुत्र राम सरन यादव के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त भोले यादव के विरूद्ध मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे