मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी - तहसील तिलोई प्रागंण में आमरण अनशन बैठे 7वे दिन महेन्द्र सिंह के स्वास्थ्य में गिरावट हुई वही भुलाई यादव की हालत विगड़ने की पुष्टि डाक्टर ने की और ठीक से उपचार करने की सलाह दी।
धना का पुरवा मजरे देवकली के किसान की जमीन पर तहसील कर्मियों का वरहस्त प्राप्त दबंगों ने अधिकारी-कर्मचारियों से साठ गांठ कर जमीन सम्बन्धित अभिलेखों में हेराफेरी करके पीड़ित महिला की जमीन पर कब्जा कराते हुए 145 तक की कार्यवाही तहसील प्रशासन के द्वारा की गई।महेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक के दबाव में तहसील प्रशासन कठपुतली की तरह काम करता है।जिस तरह मदारी के इशारे पर बन्दर नाचता है।उक्त मामला कोई नया करनामा नही है।ऐसे तमाम कारनामे तहसील तिलोई के राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संरक्षण में हुए है।जिसकी उच्चस्तरीय जांच की जाए तो तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की कलई खुल जायेगी।परन्तु अब तक तहसील प्रशासन की ओर से उक्त मामले में कोई ठोस कदम नही उठाया जा सका है।ऐसे स्थिति में में भाजपा का प्रिय नारा - सबका साथ -सबका विकास पूरी तरह हवा हवाई हो चूका अनशन के साथी लालता प्रसाद यादव ने कहा कि जब तिलोई उपजिलाधिकारी से न्यायिक हक दिलाने की बात कही गयी तो उन्होंने कहा कि मैं मजबूर हूँ ,बेसहूर नही।तो मजबूर शब्द वो समझ आ रहा है कि किसके द्वारा ,परन्तु बेसहूर शब्द नही सेट हो पा रहा जो उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया।
फिरहाल सातवें दिन प्रशासन की तरफ से जिलाधिकारी ने अपने प्रतिनिधि को भेजकर अनशनकारी महेन्द्र सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री से सम्बोधित ज्ञापन लिया और जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।अनशन में तमाम महिलाओं सहित आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद कश्यप,डॉ मलखान सिंह, राजेश प्रभात वर्मा,मोजीम, अशोक सोनकर,दुर्गाबख़्स सिंह,भुनेश्वर प्रताप सिंह,बद्री प्रसाद यादव,विचित्र सिंह,गंगाप्रसाद,सन्तोष कुमार सिंह,वीरेन्द्र कुमार, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ