Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो थाने के बीच का बहाना : पुलिस नही दर्ज कर रही मुकदमा


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:रौनाही थाना क्षेत्र अपने मायके आई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता मामला ससुराल व मायका दो थाने के बीच में होने के कारण पुलिस मुकदमा दर्ज करने मे कर रही हैं आनाकानी जिसको लेकर गायब हुई युवती की मा राजदेई पत्नी बुधराम ने वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक  से नामजद मुकदमा  दर्ज कर कार्यवाही  किए  जाने  की मांग  की।










रौनाही  थाना  सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र देवराकोट  निवासी  बुधराम की पुत्री  संगीता की शादी  बाराबंकी  दरियाबाद थाना क्षेत्र के अलियाबाद निवासी  किशन के पुत्र  राजेंद्र  के साथ विगत पांच  वर्ष  पहले  शादी हुई। विगत आठ  जुलाई  18को ससुराल  से मायके  देवराकोट  आई।पूरे कीरत काँटा  चौराहा स्थिति  बैक से नौ जुलाई को पैसा निकालकर ससुराल जाने की बात  कहकर गई।उसके बाद शाम तक न तो ससुराल  पहुंची  और न ही देवराकोट आई ।
















 गायब हुई  युवती  की मा राजदेई का आरोप है । कि मेरी पुत्री  के देवर विनोद  को बैक से पैसा  निकालने की जानकारी  थी।जो घटना के समय  से गायब  है ।जिससे किसी अनहोनी  होने की आशंका  होने  की   नामजद  तहरीर  देने  के बावजूद  पुलिस  दो जिला और दो थानोके बीच का मामला  होने का बहाना  बना कर रिपोर्ट 28 दिन बीत  जाने  के बाद  भी मुकदमा नहीं  दर्ज  कर रही। वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक से मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग पीड़ित  मां  राजदेई पत्नी बुधराम ने की ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे