Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अपने आवास घेराव की सूचना पाकर आवास छोड़ क्षेत्र में भागे सांसद


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । 5 अगस्त दिन रविवार को रालोद प्रदेश सचिव चन्द्रमणि पांडे द्वारा आवास घेराव की सूचना पाकर सांसद हरीश दिवेदी प्रातः काल ही क्षेत्र में निकल गए प्रातः 9:00 बजे सैकड़ों समर्थकों के साथ सांसद आवास पहुंचे रालोद प्रदेश सचिव ने सांसद के नदारद रहने की सूचना से आवेशित होकर उनके गेट के पास ही भारी बारिश के दौरान नीचे कीचड़ में अनशन पर बैठ गए | 













 जिससे सांसद के आवास का आवागमन बाधित हो गया सांसद आवास के घेराव की सूचना से जनपद में हलचल मच गई हर कोई घटना की जानकारी लेने लगा करीब 2 घंटे बाद घटना की सूचना पाकर प्रशासनिक अमला उन्हें हटाने आया किंतु जनता के जिद के आगे बेबस प्रशासन श्री पांडे से बार-बार छाया में बैठकर प्रदर्शन करने की बात करता रहा किंतु रालोद नेता नहीं माने | 














इस बीच उनके समर्थन में ग्रामीण स्वास्थ्यसेवक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम त्रिपाठी भी दर्जनों चिकित्सकों के साथ धरने पर आकर बैठ गए किंतु सांसद का कोई पता नहीं चला ऐसे में करीब 8 घंटे चले अनशन के दौरान रालोद नेता चन्द्रमणि पांडे व उनके समर्थक सांसद आवास के अंदर घुस आवास अपने कब्जे में लेकर (सीताराम जय सीताराम सांसद जी को दे दो ज्ञान) भजन कीर्तन करने लगे देर रात जैसे ही सांसद अपने आवास पहुंचे रालोद प्रदेश सचिव व उनके समर्थकों ने सांसद को घेर सांसद व सरकार विरोधी नारा लगाने लगे घंटों चली नारेबाजी व वार्ता के उपरांत बेबस सांसद ने चन्द्रमणि पांडे सुदामा जी की मांग मानने को तैयार हो गए | 














सांसद द्वारा बांध की समस्या केंद्र की ना होने की बात कहते हुए यह बताया गया कि सूबे की सरकार ने राहत के नाम पर एक पैसा नहीं दिया है रालोद नेता ने कहा कि सूबे की सरकार व विधायक आपका ही है लोगों ने आपके द्वारा प्रोजेक्ट विधायक चुना है और आपके विधायक प्रभावित गांवों में आने से कतराते हैं ऐसे में यह काम आपका सांसद ने फोन कर अधिशासी अभियंता को गांव की सुरक्षा हर हाल में 1 सप्ताह के अंदर करने की हिदायत देते हुए अक्टूबर माह में बांध व ठोकर का निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया | 
















एससी एसटी एक्ट में संशोधन करने की मांग पर सांसद ने कहा मेरे अकेले चाहने से नहीं होगा जिस पर रालोद नेता ने कहा कि अपने दल के अन्य सांसद साथियों को निर्दोषों की सुरक्षा हेतु राजी करना आपका काम है इस संदर्भ में सदन में आप हमारी बात रखे हमा समाज के किसी वर्ग के विरोधी नहीं किंतु दोषी को कड़ी से कडी सजा का प्रावधान हो पर निर्दोष को जेल न भेजा जाए अथवा विवेचना उपरांत आरोप गलत पाए जाने पर गलत आरोप लगाने वाले के ऊपर 10 लाख जुर्माना व कड़ी सजा का प्रावधान हो ताकि कोई एक्ट का दुरुपयोग ना कर सके जिसे सांसद मान गए रालोद नेता व समर्थकों ने घेराव समाप्त करते हुए कहा यदि जातीय आधार पर किसी को निराधार सजा का प्रावधान लागू हुआ तो हम शांत नहीं बैठेंगे अपितु सड़क पर उतरकर आर पार का संघर्ष करेंगे |
















 डा. प्रेम त्रिपाठी ने प्राइवेट चिकित्सकों को  जांच के नाम पर प्रताड़ित करने की समस्या उठाते हुए कहा कि जब सरकार के पास पर्याप्त चिकित्सक नहीं हैं तो हमारे चिकित्सकों को क्यों प्रताड़ित किया जाता है जबकि इन चिकित्सकों की मांगों को सचिवालय से मिले पत्र में भी नीतिगत माना गया है सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री से समाधान का भरोसा दिलाया फलतः दिन भर चला लुका छिपी का खेल समाप्त हो गया इस मौके पर ग्राम प्रधान कल्याणपुर संजय यादव केशवचन्द्र पांडे हेमंत पांडे अभिषेक शर्मा शुशील यादव दीपक यादव विजय सिंह अजय सिंह अम्ब्रीश मिश्र रामनेवल मिश्र रंजीत यादव सविता आजाद दीपक सोनी अमरदीप चौधरी कैलाषनाथ शर्मा विवेक पांडे हनुमान बर्मा घनश्याम पांडे राम निरंजन वर्मा मोहम्मद कैफ अब्दुल गफ्फार सुरेश गौतम मुकेश गौड विक्रम चौहान सहित सैकड़ों समर्थक व बाढ़ प्रभावित गांव कल्याणपुर के ग्रामीण मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे