Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पत्रकार अरुण मिश्र का शरीर पंचतत्व में विलीन राप्ती नदी पर किया गया दाह संस्कार


अखिलेश्वर तिवारी 

बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के कर्मठ एवं जुझारु दैनिक राहत टाइम्स से मान्यता प्राप्त पत्रकार अरुण कुमार मिश्रा का शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया ।रविवार की शाम ब्रेन हेमरेज के कारण उनका आकस्मिक निधन हो गया था । 











पत्रकार अरुण कुमार मिश्र बेहद हंसमुख तथा व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी थे उनके आकस्मिक निधन से पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है । अरुण कुमार मिश्र पत्रकारिता के अलावा कई सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए थे । उनके आकस्मिक निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है । स्वर्गीय मित्र का दाह संस्कार सोमवार के दोपहर राप्ती नदी पर बने बैकुंठ धाम में किया गया । उनके बड़े पुत्र ने मुखाग्नि देकर अपने स्वर्गीय पिता को अंतिम विदाई दी । राप्ती नदी पर दाह संस्कार के समय श्रद्धांजलि देने बालों में सांसद दद्दन मिश्र, विधायक सदर पलटू राम व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शहबान अली सहित तमाम जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक व पत्रकार मौजूद रहे ।














            जानकारी के अनुसार  युवा पत्रकार स्वर्गीय अरूण कुमार मिश्रा का राप्ती नदी के सिसई घाट पर बने बैकुंठ धाम में दाह संस्कार किया गया । बड़ी संख्या में लोग नम आंखों से उन्हें विदाई देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दुख की घडी में सांसद दद्दन मिश्रा, सदर विधायक पल्टूराम, भाजपा नेता अजय सिंह पिंकू, समाजसेवी प्रवीण सिंह बिल्लू ,चेयरमैन प्रतिनिधि शाबान अली, शफीक अहमद, तारिक पठान, पूर्व चेयर मैन प्रतिनिधि समर जावेद, भानू तिवारी सदस्य जिला पंचायत, अनुज सिंह जिला अध्यक्ष कांग्रेस, दीपांकर सिंह कांग्रेस, पंकज गुप्ता कांग्रेस, विहिप नेता रूपेश मिश्रा, मोनू दूबे, सुभाष पाठक, मोहन मिश्रा छोटू शुक्ला, डब्बू मिश्र सदस्य जिला पंचायत, राकेश सिंह पत्रकार जिला अध्यक्ष श्रमजीवी यूनियन, सुजीत शर्मा सचिव श्रमजीवी यूनियन, राम कुमार मिश्र, अखिलेश्वर तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रमजीवी यूनियन, ओंकार तिवारी दैनिक जागरण , रवि गुप्ता, संजीव पांडेय, अजय श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष बलरामपुर प्रेस क्लब, डीपी सिंह अमर उजाला ,इकबाल खान सी न्यूज, मो.आलम आज, इमामुद्दीन तरंग दैनिक, अजीत शुक्ला, लालजी सिंह, सुशील सिंह, भानू तिवारी डायनामाइट, वैभव त्रिपाठी, सुशील मिश्र, सचिन मदान हिंदुस्तान, रमन मिश्र दैनिक जागरण, अमित श्रीवास्तव दैनिक जागरण, अविनाष पांडेय हिंदुस्तान, केके तिवारी हिंदुस्तान, शांति भूषण शुक्ला हिंदुस्तान, अम्रेन्द्र त्रिपाठी, सीबी मणि सहारा, निर्भीक राष्ट्रीय स्वरूप ,आनन्द मिश्रा स्वतंत्र भारत, के एल यादव, करीम सिद्दीक़ राहुल पांडेय, सरीफ अंसारी, आदि ने श्रद्धांजलि दी इसके अलावा सैकड़ों मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे