Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वच्छ गांव एवं स्वस्थ गांव" विषय पर आयोजित हुई संगोष्ठी


सुनील उपाध्याय 
प्रतापगढ । नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड आसपुर देवसरा के रेडी गारापुर में मानव सेवा ट्रस्ट के कार्यालय पर "स्वच्छ गांव एवं स्वस्थ गांव" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 











उक्त अवसर पर  डॉक्टर नितेश तिवारी ने कहा कि अगर आप स्वस्थ रहना  चाहते हैं  तो आपको अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना होगा तथा अनिवार्य रूप से शौचालय का प्रयोग करना होगा तभी आप स्वस्थ रह सकते हैं। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के निदेशक राम प्रकाश पांडे ने कहा कि युवाओं के साथ मिलकर 15 अगस्त तक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है , जिसके अंतर्गत वृक्षारोपण , स्वच्छता शपथ, स्वच्छता दौड़, स्वच्छता  निबंध लेखन प्रतियोगिता, स्वच्छता भाषण प्रतियोगिता, स्वच्छता रंगोली प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का आयोजन युवा मंडलों के साथ मिलकर किया जाएगा। 














जिसमे  बेहतर कार्य करने वाले युवा मंडलों को पुरस्कृत  किया जाएगा ।इस अवसर पर पूर्व एन वाई वी अजीत कुमार गुप्ता, पूर्व एन वाई वी अनुराग  पांडे, आदित्य पांडे रामलाल सरोज , डॉली प्रजापति, फातिमा बेगम, विनय कुमार पांडे, विपिन आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे