मिथलेश शुक्ला उर्फ़ नीतू पंडित
बभनान गोंडा :संवाद से समझ बनती है, समझ से एकता कायम होती है, एकता से संघर्ष मज़बूत होता है और संघर्ष से महान उपलब्धियां अर्जित होती हैं। शिक्षकों को देश और दुनिया के बदलते शैक्षिक परिदृश्य से निरंतर अवगत रहना होगा।
शिक्षा का सवाल सिर्फ शिक्षकों का सवाल न होकर पूरे देश का सवाल है। संगोष्ठी को शिक्षकों से संवाद का एक सशक्त माध्यम है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ गोंडा के क्षेत्रीय ईकाई छपिया के नेतृत्व में सोमवार को शैक्षिक संगोष्ठी एवं त्रैवार्षिक अधिवेशन के दौरान जिलाध्यक्ष किरन सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही।कार्यक्रम को गति देते हुए डॉ विजय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आज समय आ गया है कि राष्ट्रनिर्माता शिक्षक अपने को सरकारी ड्यूटी तक सीमित न रख कर सामाजिक स्तर पर बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के साथ-साथ बेहतर समाज के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि चाहे केंद्र या राज्य सरकार हो शिक्षा के प्रति संवेदनहीन है।
आज न सिर्फ शिक्षा की मूलभूत संरचना को खंडित किया जा रहा है बल्कि एक सुनियोजित साजिश के तहत वर्तमान पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शिक्षा से दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक व शिक्षा का सवाल सिर्फ किसी एक राज्य तक सीमित न होकर बल्कि पूरे राष्ट्र का सवाल है। कार्यक्रम को पवन कुमार सिंह, विनीता कुशवाहा, पंकज मिश्रा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नागेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली,चयन वेतन मान को अति शीघ्र दिए जाने की मांग, सहित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल ( पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ छपिया के चुनाव में पंकज मिश्र को अध्यक्ष, वेद प्रकाश यादव को कोषाध्यक्ष, संजीव कुमार सिंह को मंत्री पद के लिए निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर पंकज शुक्ल, हिमांशु त्रिपाठी, विवेक तिवारी, राजेश कुमार, राधेश्याम वर्मा, अरुण वर्मा, अमर पाल सिंह, रंजय तिवारी, राकेश पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ