Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राप्ती नदी लक्ष्मणपुर घाट पर प्रशासन की लापरवाही से दो कांवरियों की डूबकर मौत


राजकुमार शर्मा 
  बहराइच :-भारत नेपाल सीमा स्थित राप्ती नदी के लक्ष्मणपुर घाट पर जल भरकर जलाभिषेक के लिए गए दो कांवरियों की डूबने से मौत हो गई जबकि पूर्व में पीस कमेटी की बैठक में कांवरिया संघ के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता ने उप जिलाधिकारी  नानपारा व क्षेत्राधिकारी नानपारा से गोताखोर व एंबुलेंस की  व्यवस्था घाट पर सुनिश्चित कराए जाने की मांग की गई थी लेकिन घाट पर गोताखोर व एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित ना कराए जाने को लेकर दो कांवरियों की नहाते समय उनकी डूब कर मौत हो गई वहां पर दिखावा मात्र एक नाव पाई गई  जिस पर  नाव संचालक  मौजूद नहीं था

 ज्ञात हो की नवाबगंज क्षेत्र  भारत नेपाल सीमा स्थित राप्ती नदी पर लक्ष्मणपुर घाट से विगत कई वर्षों से कांवरिया द्वारा पवित्र राप्ती नदी का जल भर कर भगवान शिव जी के जलाभिषेक के लिए सोनपुर चौराहा इटावा व नीम निहारा  चौराहा से नवाबगंज होकर बाबा मंगली नाथ धाम पहुंच कर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के पश्चात वहां से बाबा घमंडी नाथ शिव मंदिर अली नगर के पास पहुंच कर भगवान शिव जी का पूजन कर जलाभिषेक करते चले आ रहे हैं | 




















उसी परंपरा को लेकर सोमवार को क्षेत्र से लगभग 10000 कांवरिया प्रातः काल सुबह 6:00 बजे से राप्ती नदी लक्ष्मणपुर घाट पर पहुंचकर स्नान कर रहे थे उसी समय राप्ती नदी में स्नान करते समय दो कांवरिया पंकज वर्मा पुत्र लोकनाथ वर्मा निवासी नंदा गांव उम्र 19 वर्ष दूसरे सुभाष  वर्मा पुत्र  रामकुमार वर्मा निवासी हरिहरपुर उम्र 20 वर्ष थाना नवाबगंज नहाते समय नदी में डूब गए जिनको तलाशने के लिए लगभग  डेढ़ घंटे बाद कांवरिया उमेश कुमार कश्यप किशन लाल कश्यप मिंटू लाल कश्यप संतराम कश्यप निवासी कहांरनपुरवा थाना नवाबगंज को जानकारी मिलते ही वह लोग आनन-फानन नदी पर पहुंचकर कूद पड़े और भारी मशक्कत के बाद दोनों कांवरियों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला जिनको उनके परिजन तत्काल चिकित्सालय ले जा रहे थे जिनमें कांवरिया सुभाष की मल्हीपुर  श्रावस्ती  के पास  मृत्यु हो गई  जबकि दूसरे कांवरिया पंकज की जिला चिकित्सालय में मृत्यु हो गई दोनों कांवरियों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही घर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे