Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जल निकासी को लेकर ग्रामीणों ने कुंजलपुर-ऊंटघाट मार्ग पर किया प्रदर्शन


गोण्डा: जल निकासी न होने से दर्जनो गांव वासियो ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्राम प्रधान के विरुद्व जम कर नारे बाजी की ।





     विकास खंड मनकापुर क्षेत्र के ग्राम कुंजलपुर के मजरे डफलपुरवा  में विगत पांच-छः साल से लगभग तीन सौ आवादी वाला पुरवा के लोगो के लिये जल निकासी लगभग पांच-छः साल से जूझ रहे है।सड़क का गंदा व बरसात का पानी लोगो के घरो में घुस रहा है।सबसे ज्यादा समस्या तब होती है जब बरसात होती है।पिछले एक सप्ताह्र से लगातार वरिश होने से जमा पानी से लोगो को घरो से निकलना मुहाल हो गया ।


















सोमवार को दर्जनो लोग उक्त समस्या से निजात न मिलने पर गुस्साये गांव वासिंयो ने कुंजलपुर-ऊंटघाट मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्राम प्रधान विरुद्व जम कर नारे बाजी किया।गांव के इकबाल अहमद,मगरे,राहुल दूबे,कपिल बाबा,भूपेश सिंह,सुभाष सिह,चिराग अली,सुबराती,गुड्डू,सिराजुद्दीन आदि लोगो ने बताया कि गांव कुछ दबंग लोगो द्वारा सड़क पर घर बना लेने से जल निकासी नही हो पा रही है।वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम भजन गुप्ता ने बताया कि समस्या तो है  मगर उक्त मार्ग पीडब्लूडी में आता है फिर भी जल निकासी की समस्या के लिखा-पढी की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे