Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुपारी लेकर हत्या करना वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । जिले का नाम आते ही अपराध की हद होने जैसा माहौल जहन में आने लगता है । फिर हो क्यों न जब इस तरह का हो अपराध की शातिर सुपारी किलर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारें और लाश 200 किमी दूर तक बेख़ौफ़ हो कर फेंक आएं ।




मामला जिले के बाघराय थाने का है जहां पर एक युवक ने अपने ही बड़े पिता की हत्या की सुपारी दे डाली । घटना 19 जुलाई की है जब बाघराय थाने के  डिहवा शकरदहा निवासी रामचंद शुक्ल की लाश झांसी जिले से बरामद हुई और मृतक की पत्नी ने पति के पैसे की लालच में अपहरण कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया । 
















घटना के बाद पुलिस  अपराधियों की धर पकड़ में अपनी हर जोर आजमाइश करने लगी इस बीच इसे बहुत हद तक जानकारियां मिलने लगी और फिर हत्या के दौरान इस्तेमाल हुई उस कार की सूत्र से मिली सूचना पर पुलिस ने बरामद कर लिया फिर एक एक कर सभी अपराधियों को हिरासत में ले लिया । 
















उक्त जानकारी एएसपी शिवाजी शुक्ल ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि एसपी देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने को लेकर अनवरत अभियान चल रहा है । इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में गस्त के दौरान उप निरीक्षक संजय पाण्डेय मय हमराह के साथ पहुची पुलिस टीम ने नगहरन का पुरवा से मुखबिर के इशारे पर दबोच लिया ।














एएसपी ने बताया कि मामले का खुलासा होने पर पता चला मृतक राम चंद्र का भतीजा धीरज शुक्ला ने रिटायरमेन्ट के दौरान मिले पैसों को देने से बचनें के लिये 50 हजार रुपए में हत्या की सुपारी दी थी । जिन्होंने मृतक रामचंद्र की कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ डाल कर बेहोश कर नाले में डुबो कर मारा था । पुलिस द्बारा अमर सिंह एवं गुलाब चंद्र  पुत्र मठ्ल्लू राम  , धीरज शुक्ला पुत्र राम विनोद निवासी शकरदहा बाघराय प्रतापगढ़ एवं मो हुसैन पुत्र ज़हीर आलम निवासी मोहनखान थाना इस्लामपुर जनपद नार्थ दिनाजपुर पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे