Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रफ्तार के कहर में गई दो की जान, एक की हालत नाज़ुक


अलीम खान 

अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी में तेज रफ्तार के कहर ने दो युवकों की जान ले ली। जबकि एक बुरी तरह जख़्मी हुआ है। ये हादसा मुंशीगंज थाना क्षेत्र में उस वक़्त अंजाम पाया जब ट्रक व स्कार्पियो की टक्कर हो गई। 


जानकारी के अनुसार सोमवार को सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र के  लम्भुआ निवासी दो युवक दुर्गेश्वर व दीपक ड्राइवर के साथ किसी काम से लखनऊ गए थे। लखनऊ से लौटते हुए जब उनकी स्कार्पियों गाड़ी अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शारदन पहुंची कि सामने से आ रही ट्रक से टकरा कर स्कार्पियो बगल में बनी पुलिया से जा टकराई। जिससे उसमे सवार दोनो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर को गंभीर चोटें आई, जिसे घायलावस्था में सीएचसी अमेठी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मृतक दोनों युवक अपने मां-बाप की इकलौती संतान थे, जिससे इनके घरो में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे