Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भद्रेश्वरनाथ मंदिर शिव मंदिर पर जलाभिषेक के तैयारियों का विधायक ने किया निरीक्षण


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । सदर विधायक दयाराम चौधरी ने सोमवार को भद्रेश्वरनाथ मंदिर और अमहट घाट स्थित शिव मंदिर पर श्रावण मास में कावरियों द्वारा किये जाने वाले  जलाभिषेक के तैयारियों का निरीक्षण किया। भद्रेश्वरनाथ मंदिर के आस पर फैली गंदगी पर उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि तत्काल प्रभाव से  मंदिर के आस पास स्वच्छता हेतु विशेष अभियान चलवायें जिससे भक्तों को असुविधा न होने पाये।










भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के बाद स्थानीय नागरिकों से उन्होने स्थिति की जानकारी लिया। बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होने सम्पर्क मार्ग, ठहराव, बिजली आदि की व्यवस्था कराकर तहबाजारी वसूली समाप्त कराया था। उन्होने निर्देश दिया कि कावरियां भक्तों को जलाभिषेक के दौरान कोई असुविधा न होने पाये। 
















निरीक्षण के दौरान सदर विधायक दयाराम चौधरी के साथ अंकुर श्रीवास्तव, जगदम्बा चौधरी, श्याम भवन चौधरी, लल्लू, राजू चौधरी, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार पाण्डेय, रमेश कुमार गुप्ता, आशीष चौधरी, राम सुरेश चौधरी, अमर सोनी आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे