शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से करोङो की शराब अब तक पुलिस ने बरामद कर चुकी होगी ।
वही फिर एक बार लाखों की शराब जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बरामद कर यह साबित कर दिया कि बिभाग तस्करों पर नियंत्रण कर पाने में असमर्थ है । पुलिस ने जिस अवैध शराब से लदी ट्रक को पकड़ा उसमें इस बार हरियाणा और दिल्ली की नही बल्कि मुम्बई की स्पेशल विश्की बरामद हुई है ।बताया जाता है कि जबकि अब तक तस्कर दिल्ली और हरियाणा के शराब की तस्करी कर रहे थे । उक्त खुलासा एएसपी शिवाजी शुक्ल ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सई काम्पलेक्स में पत्रकारो से रूबरू होते करते हुए बताया कि आसपुर देवसरा के थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ चेकिंग व गश्त कर ही रहे थे कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि अमरगढ़ से पट्टी जाने वाले रोग पर खड़खड़वा पुल के निकट श्वेतापुर मोड़ पर एक ट्रक नं0- यूपी 77 एन 8974 में अवैध शराब लादकर पट्टी के तरफ जा रहा था कि ट्रक में तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रक रुक गया है।
यदि जल्दी किया जा तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिर खास की इस सूचना पर विश्वास कर उक्त पुलिस टीम मुखबिर के साथ तत्काल श्वेतापुर मोड़ से 200 मीटर पहले जाकर रुकी। मुखबीर ने ईशारे से बताया कि साहब वह ट्रक जो दिखाई दे रहा है ये वही ट्रक है जिसमें अवैध शराब लदी है। पुलिस टीम जैसे आगे बढ़कर ट्रक के पास पहुंची कि कुछ दूर पहले से ही, कुछ लोग पुलिस टीम को देखकर चिल्लाते हुए भागे कि पुलिस आ गयी है, जिनका पीछा किया गया पर वे भाग निकले। उक्त पुलिस टीम द्वारा ट्रक के नजदीक पहुॅंचते ही ट्रक चालक उतर कर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए अवैध शराब से लदे ट्रक के चालक अहमद हुसैन पुत्र फूल मोहम्मद निवासी मेहरौना थाना भाटपरानी जनपद देवरिया ने बताया की उक्त शराब तस्कर विजय यादव ,राजेश यादव ,कपिल यादव ,लल्लू गुप्ता निवासी आसपुर एवं पट्टी थाना क्षेत्र की है ।
पुलिस ने 920 पेटी अवैध शराब जिसमें 44160 शीशी प्रत्येक 180 एम0एल0 कीतम करीब 30 लाख रुपये व एक ट्रक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया । पुलिस के गिरफ्त में आए ड्राइवर तथा आरोपियों समेत प्रकरण पर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ