शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो विकासवादी राजनीति करती है न कि धर्म वाद जातिवाद की। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के सपने अंत्योदय को आत्मसात करते हुए सर्व समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। मोदी जी के नेतृत्व में देश हित मे लिए गए कठोर निर्णयों के बल पर आज भारत विश्व मे एक नई शक्ति के रूप में उभर रहा है। उक्त बाते रानीगंज के भाजपा से विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने नगर के एक होटल में पत्रकारो से रूबरू होते कही । उन्हेने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि विश्व के सभी देश आज भारत को महाशक्ति के रूप में स्वीकार कर रहे है। यह कार्य सिर्फ मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव है। मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में जनहित की योजनाओं के कारण ही आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह पर अग्रसर है जिसका परिणाम है कि आज विधानसभा क्षेत्र में करोंडो रुपये की लागत से प्रत्येक विकास खण्ड में हो रहा विकास कार्य। उन्होने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडेय की प्रतिमा लगेगी व शहीद_स्थल_कहला एंव बाराही_देवी_धाम के सौंदर्यीकरण के लिए करोंडो रुपये की संस्तुति। देल्हूपुर के नाम से एक नवीन विकास खण्ड की स्थापना प्रस्तावित तथा साथ सुवंसा को नगर पंचायत बनाये जाने हेतु अधिसूचना जारी की जा चुकी है।श्री ओझा ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण हेतु अभी तक 10 करोङ रुपये स्वीकृत किये जा चुके है। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रिया के तहत अस्थाई संचालन हेतु विद्यालय चिन्हित किया जा चुका है। युवा प्रतिभा को निखारने के लिए भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया खेलो योजना के तहत कतरौली व नजियापुर में स्टेडियम की स्थापना प्रस्तावित है जिसके लिए भूमि अधिग्रहण कार्यवाही हो चुकी है। 132 केवीए निर्माणाधीन पावर हाउस खतनपुर की क्षमता 220 केवीए कराये जाने हेतु उपकेंद्र गौरा व तवंकलपुर की क्षमता 3 से 5 एमवीए कराया गया जिससे कि लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सके। क्षेत्र में निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु चार अलग अलग फीडर निर्माण के साथ पूरे हिरावन मुआर अधारगंज व कूराडीह में नवीन उपकेंद्र की स्थापना प्रस्तावित है जिसमे से शासन द्वारा पूरे हिरावन में उपकेंद्र निर्माण के संबंध में स्वीकृत मिल चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ