Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राजनैतिक प्रतिष्ठा के केंद्र अमेठी में बुजुर्ग महिला ने इलाज के अभाव में तोड़ा दम

अलीम खान
अमेठी. उत्तर प्रदेश का अमेठी जिला राजनैतिक प्रतिष्ठा का केंद्र है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यहां के सांसद हैं तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उनकी विरासत को उखाड़ अपनी बादशाहत यहां कायम करना चाहती हैं। ऐसे बड़े नेताओं के क्षेत्र में अगर कोई महिला इलाज के अभाव में दम तोड़ दे, तो ये बड़ा सवाल है। सोमवार को ज़िले में कुछ ऐसा ही मामला प्रकाश में आया, जब जायस पीएससी में एक बुज़ुर्ग महिला की इलाज के अभाव में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग महिला का बेटा अपनी माँ का इलाज कराने के लिए उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था। आरोप है कि उस समय स्वास्थ्य केंद्र पर कोई डाक्टर नही था। इसके उसे वहाँ से फुरसतगंज सीएचसी रेफर कर दिया गया। परिजनों ने 





108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसने आते-आते इतनी देर की कि बुजुर्ग ने वहीं तड़पकर दम तोड़ दिया। इस मामले में डीएम शकुंतला गौतम का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, अब संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाई की जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे