Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन


मनीष ओझा
प्रतापगढ़ ! मंगरौरा ब्लाक में विश्व स्तनपान सप्ताह (1अगस्त से 7अगस्त)के मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डा. भरत पाठक के निर्देश पर आरबीएसके टीम मंगरौरा द्वारा कंधई मधुपुर ग्राम सभा में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.! 












इस दौरान शिशु और महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार को लेकर स्तनपान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक कर जानकारी मुहैया कराई गई ! इस अवसर पर लोगों को ये भी बताया गया कि नवजात शिशु को स्तनपान कराने से वह ज्यादा स्वस्थ्य रहते हैं !  चिकित्साधिकारी डा. चेतना सिंह ने स्तनपान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मां का दूध बच्चे के लिए अमृत समान है। उन्होंने कहा कि स्तनपान कराने वाली महिलाओं को जन्म से छह महीने तक शिशु को स्तनपान करवाना चाहिए, क्योंकि इस दूध में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है साथ ही उन्होंने कहा कि मां का पहला पीला गाड़ा दूध नवजातों के लिए काफी लाभदायक होता है और जो शिशुओं में रोगों से लड़ने की क्षमता को  बढ़ाता है !.















आरबीएसके प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अरुण गुप्ता ने कहा की शिशु का पहला टीकाकरण माँ के दूध से प्रारम्भ हो जाता है इस मौके पर एनएमएम श्रद्धा मिश्रा 'कार्यकत्री सावित्री देवी समेत बड़ी संख्या में गाँव की महिलाओं ने प्रतिभाग किया !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे