सुनील उपाध्याय
बस्ती । कावरियां भक्तों की सुविधा और उन्हें एक दूसरे से मिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति द्वारा श्री भद्रेश्वरनाथ परिसर मंें खोया पाया शिविर का उद्घाटन आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने किया। कहा कि लाखों की संख्या में कावरियां भक्त आते हैं और एक दूसरे से बिछड़ जाते है। यह शिविर लोगों को मिलाने में बड़ी भूमिका निभायेगा।
आयोजक जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि शिविर दो दिनों तक चलेगा और रात्रि में भी खोया पाया शिविर की सेवायें जारी रहेंगी।
प्रसिद्ध साहित्यकार डा. रामकृष्ण लाल जगमग ने कहा कि जय प्रकाश गोस्वामी द्वारा सभी प्रमुख मेलों में जो शिविर संचालित किया जाता है निश्चित रूप से यह बहुत उपयोगी है। बिछड़ों को मिलाना पुनीत कार्य है।
उद्घाटन अवसर पर हेमन्त मिश्र, दुर्गेश कुमार मिश्र, कामाख्या पाण्डेय, डा. आर.एन. चौधरी, राजेश चौहान, अमरेश चौधरी, जिलेदार सिंह, दिनेश पाण्डेय, उत्कर्ष दूबे, मनीष कुमार वर्मा, राम प्रकाश, विजय प्रकाश गोस्वामी, गोविन्द पाण्डेय, लालजी यादव, सोहनलाल, वीरेन्द्र चौधरी, रीतेश चौधरी, राजेश गिरी, रमेश चन्द्र गिरी, उमेश शर्मा, पशुपतिनाथ गोस्वामी के साथ ही अनेक शिव भक्त और समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जन उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ