Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन


अखिलेश्वर तिवारी 

बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के कई सरकारी विभागों के कर्मचारी व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज जोरदार धरना प्रदर्शन करके सरकार विरोधी नारे लगाए ।
जिले के माध्यमिक शिक्षक संघ प्राथमिक शिक्षक संघ व लोक निर्माण विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी जिला पंचायत परिसर में एकत्रित हुए और वहीं से रैली निकाल कर बलरामपुर गोंडा मार्ग होते हुए वीर विनय चौराहा से बौद्ध परिपथ होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर कर्मचारी नेताओं ने सभा को संबोधित किया ।
इन लोगों की मांग है की सभी विभागों में पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए । यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तो इसके लिए सभी विभाग के कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे । सभा के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उप जिला अधिकारी अरुण कुमार गौड़ को सौंपा ।









 शिक्षक नेता ज्ञानसागर पाठक ने अपने संबोधन में सरकार को चेतावनी दी की पुरानी पेंशन को बहाल ना किया गया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी । उन्होंने सरकार को यह भी चैलेंज दिया कि यदि कर्मचारियों की पेंशन समाप्त करना है तो पहले सांसद विधायक अपना पेंशन समाप्त करें । 5 साल विधायक या सांसद रहकर यदि वह पेंशन लेने के हकदार हैं तो 40 साल नौकरी करने वाला कर्मचारी की पेंशन का हकदार होगा । 













डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष बीएन ओझा ने कहा की कर्मचारी हो अधिकारी हो या शिक्षक समस्याएं सभी की एक हैं । सरकार ने पेंशन योजना समाप्त करके लोगों के साथ धोखा किया है । 















पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा होता है और बुढ़ापे का सहारा छिनना कतई वाजिब नहीं है । प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक कर्मचारी इंजीनियर व अधिकारी सम्मिलित हुए । ज्ञापन लेने के बाद उप जिला अधिकारी अरुण कुमार गौड़ ने बताया की संयुक्त मोर्चा द्वारा ज्ञापन प्राप्त किया गया है जिसे वह जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे