सुनील उपाध्याय
बस्ती। स्काउट गाइड प्रशिक्षण से प्रतिभागियों का सर्वांगीण विकास होता है, यह जीवन जीने की कला सिखाता है।
यह विचार मुख्य अतिथि डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह ने कप्तानगंज विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज के परिसर में तीन दिवसीय अनिवार्य स्काउट गाइड शिविर में प्रवेश, प्रथम सोपान,द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन झण्डा रोहण करते हुए व्यक्त किया।
स्वागत गीत, सरस्वती वंदना दीक्षा सिंह,स्वाती कुमारी, करिश्मा सोनी,नन्दिनी ने प्रस्तुत किया।
जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय,जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह ने नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत,स्काउट प्रार्थना, सेन्स गेम,आसन, व्यायाम, ताडासन, हस्तपादासन, अनुलोम विलोम, मैसेंजर ऑफ पीस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, प्रधानाध्यापक इजहार उल हक अंसारी,नीतू सिंह कोकिला देवी शिवाकांत, मोनिका सिंह,साहब राम वर्मा, विनोद कुमार,साक्षी शुक्ला,बीपी आनंद सुशीला देवी ने योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ