शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । सृजना साहित्यिक संस्था, के तत्वावधान में समाजसेवी का जन्मदिन सृजनाकुटीर में " सामाजिक सद्भावना दिवस " के रूप में मनाया गया।
विविध कार्यक्रमों के साथ पर्यावरण संरक्षण, गरीबों की सेवा, साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया गया। सभी पंथों के गुरुओं विश्वशांति तथा मानवकल्याण के मंत्र पढ़े और स्वस्थ समाज की संरचना का संकल्प लिया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय श्री चन्द्रदत्त सेनानी न्यास के संचालक शिवप्रकाश मिश्र सेनानी ने समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य के निरंतर किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर भंते कल्याण मित्र ने कहाकि सभी का धर्म एक है । वह पीडा और अभाव को मिटाता है । इस अवसर पर श्री मिश्र, रोशनलाल, श्रीकिशोर,पूनम गुप्ता, अशोक कुमारी ,भंते कल्याण मित्र सिख गुरु ज्ञानी विपिन सिंह इत्यादि का सम्मान हुआ। इस मौके पर विकास अधिकारी राजीवकुमार आर्य, ट्रस्टी आनन्दमोहन ओझा, राजनारायण शुक्ल राजन, राधेश्याम दीवाना, विवेक यादव, विकास यादव, देवेन्द्रकुमार गुप्ता प्रमुख रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० दयाराम मौर्य 'रत्न' ने की । अंत में रोशनलाल ऊमरवैश्य ने आभार व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ