खुर्शीद खान
सुल्तानपुर। पीस पार्टी सुल्तानपुर ने आज तिकोनिया में अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन दिया।जिसमें संविधान की धारा 341में 10 अगस्त 1950 के राष्ट्रपति अध्यादेश को वापस लेने की मांग की गई।जिसमें सिक्ख धर्म की दलित जातियों बौध धर्म की दलित जातियों को अनुसुचित जाति का लाभ दिया जा रहा है।तो मुसलमान, व ईसाई धर्म के दलित जातियों को भी अनुसूचित जाति का आरक्षण का लाभ मिलना न्याय हित में है,तथा मिलना चाहिए।
![]() |
| उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए जिला अध्यक्ष आरिफ हाशमी |
बताते चले धरना-प्रदर्शन पीस पार्टी के जिला अध्यक्ष आरिफ हाशमी के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष आरिफ हाशमी ने कहा पीस पार्टी अपनी मांगों को सरकार द्वारा एक माह में पूरा करना करने की मांग कर रही है।मांगें पूरी न होने की दशा में पीस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनता का सहयोग लेकर विशाल जन आंदोलन करेगी।इस मौके पर पीस पार्टी जिलाध्यक्ष आरिफ़ हाश़मी महासचिव हाजी इरफान आदिल मिर्जा, वसीम लियाकत नाना आदिल घोसी जैनुल हाशमी, शहाब मुमताज़ आज़म तनवीर अहमद रिज़वान आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ