अभिषेक गुप्ता
सुल्तानपुर।थाना गोसाईगंज क्षेत्र में गुरुवार की शाम लगभग 6:00 बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवक गया प्रसाद 18 वर्ष पुत्र राम आसरे निवासी अमिलिया विशुहि व अंकित 17 वर्ष पुत्र अच्छेलाल निवासी डोमापारा आयुवपुर घर का सामना खरीदने के लिए बाजार आये थे ।समान लेकर घर जाते समय रास्ते मे खड़ी पिकप में मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी जिससे पीछे बैठा युवक गया प्रसाद सड़क पर गिरने से उसका सर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई ,व मोटरसाइकिल चालक अंकित को गभीर चोट आई ।वहाँ के लोगो ने घटना की सूचना डायल 100 को दी मौके पर डायल 100 पहुँच कर अंकित को 108 से जिला अस्पताल इलाज के लिये भेज दिया।गोसाईगंज थाना अध्यक्ष शिवबालक मौके पर पहुँच कर म्रतक गया प्रसाद के घर वालो को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ