Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नगर पंचायत के व्यवस्था की खुली पोल


अखिलेश्वर तिवारी / विक्की गुप्ता









अस्पताल व स्कूलों के बाहर भरे पानी व टूटी सड़कों से हो रही समस्या

बलरामपुर || पचपेड़वा || जनपद बलरामपुर के विकासखंड पचपेड़वा जो एनएच 730 बौद्ध परिपथ पर स्थित है और सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण भी है । नगर पंचायत पचपेड़वा के तमाम दावों की पोल बरसात शुरू होते ही खुल गई । 










जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई स्कूलों तथा अस्पताल के बाहर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है । जल भराव के कारण मरीज एक ओर जहां अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे वही संक्रामक बीमारियों का भी खतरा बढ़ता जा रहा है । इन लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की लापरवाही के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है । यदि समय रहते नगर पंचायत के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाते और नालियों की प्रॉपर सफाई कर दी जाती तो बरसात का पानी नालियों के द्वारा निकल जाता । नालियाँ पटी हैं अथवा टूटी हुई हैं जिसके कारण बरसात का पानी आगे नहीं निकल रहा है ।









 कुछ महीने पूर्व ऊंचा कर बनाई गई आरसीसी सड़क भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है । गुणवत्ता की कमी के कारण सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं जो दुर्घटना को दावत दे रहे हैं । स्थानीय लोगों का कहना है सडकों पर जल भरा व कीचड़ के कारण काफी समस्या हो रही है । सड़कों पर गाड़ियों के निकलने से कीचड़ के छींटे दुकानों के अंदर तथा दुकानों टंगे  कीमती कपड़ों पर पड़ते हैं जिससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है । जर्जर कीचड़ युक्त सड़कों पर बच्चों महिलाओं तथा बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों को आने जाने में बहुत ही समस्या होती है । कई बार स्कूल जाते बच्चे सड़क पर गिरकर चोट खा चुके हैं और कीचड़ में कपड़ों के गंदा हो जाने के कारण वापस घर को जाना पड़ा है । इसके बावजूद भी नगर पंचायत प्रशासन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही है ।














 इस पूरे मामले पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंजूर आलम का कहना है की नालियों की सफाई कराई गई थी और जहां भी समस्या होगी उसे सफाई कराया जायेगा । समय-समय पर सड़कों की रिपेयरिंग भी कराई जाती है जो भी समस्याएं होंगी उन्हें शीघ्र ही दूर कराया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे