Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सइया भये कोतवाल, तो अब डर काहे का


मोजीम खान









सिंहपुर, अमेठी-जिनके ऊपर रक्षा का भार हैं जब वहीं खुलेआम हरे-भरे फलदार वृक्षों का बिना परमिट के  हरियाली उजाड़ने पर अमादा हो तो कैसे हमारा पर्यावरण हरा भरा व सुरक्षित रह सकता हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश को स्वच्छ वातावरण देने के लिये प्रदेश  में करोड़ों हरे वृक्षों को लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा हैं और इन वृक्षों में से अमेठी  जनपद में भी लाखों वृक्षों का वृक्षारोंपण होना हैं। सूबे की योगी सरकार ने वातावरण में कार्बन डाई आक्साइड की बढ़ोत्तरी को देखते हुए प्रदेश में करोड़ों वृक्षों का वृक्षारोपण  कराने का लक्ष्य रखा हैं। 














जिससे प्रदेश की जनता को शुद्ध आक्सीजन मिले और लोग स्वस्थ रहें परन्तु पुलिस व वनकर्मी लगातार हरियाली उजाड़ने का कार्य कर रही है। वहीं लकड़ी के ठेकेदारों द्वारा पुलिस व वन विभाग के अधिकारी को चन्द रूपयों के लालच में आकर अपना फर्ज ही भूल बैठे हैं। और लगातार हरियाली उजाड़ी जा रही हैं। थाना मोहनगंज क्षेत्र में लगातार प्रतिबंधित वृक्षों को काटने का सिलसिला चल रहा हैं। खुलेआम प्रतिबंधित फलदार वृक्षों को काटना हो तो वन विभाग लालच में आकर पेड़ों को काटने की अनुमति की भी जरूरत नहीं है। वन विभाग के रेंजर की जानकारी में पेड़ काटे जा रहे है।
















 परन्तु कार्यवाही दिखाने के लिये ठेकेदारों पर हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। जिससे हरियाली के दुश्मनों के हौंसले बुन्द हैं। पेड़ों की अधिक कटान होने के कारण लगातार हो रहे जलवायु परिवर्तन से सरकारों की नींद उड़ी हुई हैं, लेकिन जब हरियाली के रक्षक ही भक्षक बन गये हैं तो हो रहे हरियाली के विनाश को कौन रोक सकता हैं ?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे