Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुकानों पर सीसी टीवी कैमरा लगाएं


डॉ ओपी भारती
वजीरगंज(गोंडा) दुकानों पर सीसी टीवी कैमरा लगाएं, प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखें। अपरचित से व्यवसायिक लेनदेन करने में पहचान पत्र अवश्य लें, हमें सहयोग दें हम हर कदम आपके साथ हैं। यह बात कस्बाई सर्राफा एवं उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने कही। उन्होंने कहा कि लोगो को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। व्यवस्था एव सुरक्षा एक दूसरे के सहयोग से संभव है। किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा घटना की सूचना ततकाल दें। इसके पहले सर्राफा एशोसिएशन के अध्यक्ष हरीश भारती ने कस्बे में जलभराव, इलाहाबाद बैंक के पास हो रही ठगी एव छिनैती की घटनाएं , एव सब्जी व्यवसाइयों द्वारा सड़ी एव सब्ज़ियों के अवशेष सड़क पर फेंकने की समस्या उठाया। उन्होंने कहा कि इसके लिए दुकानदारों को जागरूक किया जाए न मानने वालों पर विधिक करवाई की जय। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदंबा राणा ने कस्बाईओं के सहयोग से नालियों को साफ करने का प्रस्ताव दिया। प्रभारी निरीक्षक ने मौजूद बाजारवासियों के साथ कस्बे में घूमघूम कर पटरी दुकानदारों को उनके सामने की नालियों को साफ करने और कूड़े को सड़क पर न फेंकने की हिदायत दी। न मानने वालों की खिलाफ विधिक करवाई की बात कही। प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि कस्बे दुकानदार जो कूड़ा इकठ्ठा करेंगे उसे वे खुद के खर्चे से बाहर फ़ेंकवाएँगे।इस अवसर पर हरीश भारती, विन्दु बाबा, सुशील जायसवाल, खुशीराम मौर्य, महेंद्र कौशल, गुड्डू सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे