Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यह विकास जानलेवा है-राजकिशोर सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री


सुनील उपध्याय
बस्ती यूपी । बस्ती जिले के फुटहिया ओवरब्रिज हादसे को लेकर विरोधी दलों के नेताओं के स्वर तेज हो गए हैं। जिले के पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा सरकार के खिलाफ तंज कसा है। राजकिशोर सिंह ने फुटहिया हादसे पर तंज कसते हुए कहा कि ये विकास जानलेवा है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार बनाने वाली भाजपा सरकार में इस प्रकार की घटना बड़े भ्रष्ट्राचार चार की ओर इशारा कर रही है ये सरकार की नाकामी है। उधर राज्य आपदा राहत टीम ने घटना स्थल का दौरा किया। टीम के सदस्यों ने ओवरब्रिज के आसपास के हिस्सों में भी पड़ताल की। हालांकि स्थानीय लोग और प्रशासन ने समय से पहुंच कर किसी के जानमाल का नुकसान नहीं होने दिया। सुबह हुए इस हादसे में चार लोग घायल हुए थे जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। घायल सभी निर्माण में लगे मजदूर थे जो सभी बिहार प्रदेश के निवासी है। इसके अलावा इस हादसे की जांच विशेषज्ञों की टीम ने की जिसकी रिपोर्ट संबंधित को सौंपी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे