अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाले पहाड़ी नाले बरौनी के तेज बहाव पानी में आज शाम एक व्यक्ति डूब गया पानी का बहाव इतना तेज था पैर फिसलते ही नीचे गिरा और बह गया सूचना पाकर ग्रामीणों ने तलाश शुरू की परंतु सूर्य लाल का कहीं पता नहीं चला अंधेरा होने हो जाने के कारण तलाश कार्य फिलहाल रोक दिया गया था ।
जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से हो रही बरसात के कारण नदी नालों में आई बाढ़ से ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त है। आज कोतवाली गैंसड़ी क्षेत्र में बहने वाले बरुनी नाले के किनारे लठावर पूरेजोत निवासी सूर्यलाल पुत्र राममिलन मौर्य (50) अपनी भैंस चरा रहे थे। जहां उनका पैर फिसला और वह नाले में जा गिरे ।
नाले का बहाव तेज होने के कारण वह बह गए। गैंसड़ी कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम की है जब सूर्य लाल मौर्या अपनी भैंस चरा रहा था और पैर फिसलने के कारण नाले में जा गिरा।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शव की तलाश कराई जा रही है । सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे हल्का लेखपाल प्रशांत कुमार कसौधन ने बताया कि अभी हमारे यहां पर एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर नहीं पहुंच पाएं हैं।
हमनें अपने उच्च अधिकारियों को इस घटना के बाबत सूचना दे दी है। इस बाबत जानकारी देते हुए एसडीएम तुलसीपुर एसके त्रिपाठी ने बताया कि तहसील क्षेत्र तुलसीपुर में एनडीआरएफ की केवल एक ही टीम तैनात है, जो कि कल ललिया में हुई एक घटना के कारण वहां पर खोज कर रही है। यहां पर और टीमें मंगाई जा रही हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ